उत्तराखंड। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित मां दूनागिरी मंदिर आस्था और आध्यात्मिकता का एक प्रमुख केंद्र है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह कुमाऊं क्षेत्र का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण वैष्णवी शक्तिपीठ भी माना जाता है।
मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, लेकिन मान्यता है कि सच्चे मन से यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पौराणिक मान्यताओं से जुड़े इस मंदिर का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मंदिर की भव्यता का उल्लेख करते हुए लोगों से एक बार मंदिर के दर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में स्थित मां दूनागिरी मंदिर आस्था, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का दिव्य संगम है। यह पवित्र धाम…”
1 सितंबर का पंचांग: गणेश जी और
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...







